Darbhanga News: छठ घाटों की सफाई में जुटा नगर परिषद प्रशासन

Darbhanga News:धनतेरस, दीपावली के साथ आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में क्षेत्र के लोग जुटे हैं.

Darbhanga News: बेनीपुर. धनतेरस, दीपावली के साथ आस्था का महापर्व छठ की तैयारी में क्षेत्र के लोग जुटे हैं. इसे लेकर जहां जगह-जगह छठ पर्व में उपयोग आने वाले बांस व मिट्टी के बर्तनों के बाजार सजने लगे हैं, वहीं नगर प्रशासन भी छठ घाटों की साफ-सफाई में जुट गया है. कार्यपालक पदाधिकारी प्रथमा पुष्पांकर ने बताया कि 29 वार्डो में 96 छठ घाटों को चिह्नित किया गया है. इन सभी घाटों की साफ-सफाई नगर प्रशासन की ओर से प्रारंभ कर दी गयी है. इस साल भी नगर प्रशासन द्वारा आंतरिक स्रोत से सभी छठ घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ की मरम्मति व रोशनी की व्यवस्था की जा रही है. इसीके तहत वार्ड तीन में छठ घाट की साफ-सफाई कार्य का रविवार को पार्षद प्रतिनिधि आशीष रंजन दास व सफाई सुपरवाइजर मोहन चौधरी ने जायजा लिया. इस दौरान सफाई कर्मियों को कई निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >