Darbhanga News: मतदाता सत्यापन कार्य में लापरवाह दर्जनों कर्मियों पर कार्रवाई

Darbhanga News:मतदान सत्यापन के कार्य में बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं बीएलओ सहायक की लगातार लापरवाही उजागर हो रही है.

Darbhanga News: दरभंगा. मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चल रहे मतदान सत्यापन के कार्य में बीएलओ सुपरवाइजर, बीएलओ एवं बीएलओ सहायक की लगातार लापरवाही उजागर हो रही है. अलीनगर एवं गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 03 बीएलओ सुपरवाइजर तथा 63 बीएलओ एवं बीएलओ सहायक का मानदेय और वेतन बंद करने का आदेश जारी किया है. साथ ही इन सभी से स्पष्टीकरण भी मांगा है. संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर अनुशासनिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है. साथ ही गणना प्रपत्र वितरण और अपलोड करने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. कार्य निष्पादन में लापरवाही बरते जाने पर प्राथमिक तक दर्ज करने की चेतावनी दी गई है.

इन कर्मियों का मानदेय एवं वेतन हुआ स्थगित

बिरौल के बीएलओ सुपरवाइजर जावेद अतहर, शैलेश कुमार राय तथा रामदेव सदा के अलावा मतदान केंद्र संख्या 271, 284, 235, 226, 240, 241, 230, 231, 232, 233, 234, 236, 237, 260, 261, 262, 263, 264, 265, 266, 267, 268, 269, 271 के बीएलओ, सहायक बीएलओ पर कार्रवाई हुई है. वहीं गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 61, 63, 77, 78, 84, 87, 88, 91, 102, 103, 104, 106, 107, 109, 109 क, 111, 112, 115, 116, 118, 122, 123, 138, 139, 141, 142, 143, 144, 145, 146, 149, 155, 164, 168, 173, 187, 193, 194, 196 के बीएलओ, सहायक बीएलओ पर कार्रवाई की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >