Darbhanga News: दरभंगा. महिला थाना की पुलिस ने गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. महिला थाना की थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आरोपित बहादुरपुर थाना क्षेत्र निवासी रविन्द्र झा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि वह गूंगी लड़की के साथ दुष्कर्म का आरोपित था. उसके विरुद्ध पीड़िता की मां की ओर से 16 दिसम्बर 2024 को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. आरोपित की तलाश पुलिस कर रही थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
