Darbhanga News: जाले. रेवढ़ा पंचायत के वार्ड 18 हरौली गांव में भूमि विवाद को लेकर योगेन्द्र राय के पुत्र कृष्ण नंदन राय को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया. मामले में घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. वहीं घायल कृष्ण नंदन की स्थिति गंभीर देख सीएचसी से चिकित्सक ने उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दिया है. जानकारी के अनुसार पीड़ित कृष्णनंदन राय के बाबा भोला राय ने 1994 में जमीन खरीद की थी. उसी जमीन पर राम एकबाल राय के पुत्र सुशील राय घर बनाकर रह रहा है. इस जमीन से संबंधित विवाद न्यायालय में चल रहा है. गत सात अप्रैल को विवादित जमीन पर सुशील राय, रामहृदय राय, मुकेश राय, रंजीत राय समेत अन्य 17 महिला-पुरुष सोइजन का पेड़ काट रहे थे. इसे रोकने कृष्णनंदन राय वहां पहुंचा तो सभी ने लाठी, डंडा, लोहे की रॉड से मारपीट कर उसे घायल कर दिया. साथ ही पॉकेट में 60 हजार रुपये छीन लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर तहकीकात का जिम्मा एसआइ कफिल अख्तर को सौंपा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
