Darbhanga News: मुरिया के मोख्तार पोखर में गिरा युवक, लापता

Darbhanga News:भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया वार्ड सात स्थित मोख्तार पोखर में बुधवार की दोपहर एक बजे एक युवक डूब गया.

Darbhanga News: सदर. भालपट्टी थाना क्षेत्र के मुरिया वार्ड सात स्थित मोख्तार पोखर में बुधवार की दोपहर एक बजे एक युवक डूब गया. उसकी पहचान इस्लाम दर्जी के 40 वर्षीय पुत्र मो. अंसार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार युवक पोखर के पास घूम रहा था. अचानक वह पानी में गिर गया. देखते ही देखते गहरे पानी में समा गया. घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग वहां जमा हो गये. युवक की तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली. सूचना पाकर भालपट्टी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. तत्काल एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया. टीम ने युवक की तलाश शुरू कर दी, लेकिन पांच घंटे बीत जाने के बावजूद वह बरामद नहीं हो सका. स्थानीय लोगों का कहना है कि मोख्तार पोखर की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है. तालाब की गहराई काफी अधिक है. इस कारण यहां पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. इधर पुलिस के अनुसार युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. परिवारवालों ने बताया कि वह कई बार घर से बिना बताए निकल चुका था. इधर-उधर भटकता रहता था. जिस समय वह पोखर में गिरा, उस समय भी वह अकेला था. एनडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी है. इधर इस घटना के बाद युवक के परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. समाचार प्रेषण तक युवक का पता चल रही पाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >