हास्य कवि सम्मेलन कल ठहाकों से गूंजेगा स्टेडियम

दरभंगा : तनाव भरे माहौल में गुदगुदाने के लिए हास्य रचनाएं लेकर देश के नामचीन रचनाकारों का जमावड़ा लग रहा है. लोगों को इंतजार समाप्त होनेवाला है. प्रभात खबर की ओर से शुक्रवार को लनामिवि परिसर स्थित नागेंद्र झा स्टेडियम में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी […]

दरभंगा : तनाव भरे माहौल में गुदगुदाने के लिए हास्य रचनाएं लेकर देश के नामचीन रचनाकारों का जमावड़ा लग रहा है. लोगों को इंतजार समाप्त होनेवाला है. प्रभात खबर की ओर से शुक्रवार को लनामिवि परिसर स्थित नागेंद्र झा स्टेडियम में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है.

आयोजन में भाग लेने के लिए देश के विभिन्न भागों से आधे दर्जन कवि पहुंच रहे हैं. कवियों में मुंबई से दिनेश बावरा, मध्य प्रदेश से अशोक सुंदराणी, इलाहावाद से अखिलेश द्विवेदी, राजस्थान से अशोक चारण तथा दिल्ली से पद्मिनी शर्मा शामिल हैं. कार्यक्रम संध्या छह बजे से प्रारंभ होगा.

इन संस्थाओं का मिला सहयोग : कार्यक्रम आयोजन में नगर के विभिन्न संस्थाओं तथा व्यक्तियों ने सहयोग
किया है.
इनमें होली मेरी इंटरनेशनल स्कूल बहादुरपुर, ज्ञान सागर पुस्तक केंद्र खनका चौक, अग्रवाल ड्रेसेज हसनचक, ओमेगा स्टडी सेंटर मिर्जापुर, पब्लिक स्कूल दरभंगा बेला, एंजिल हाइ स्कूल भीगो, ब्राइट टयूटोरियल, सुपौल बाजार बिरौल, एसएस होंडा अल्लपट्टी तथा लैकमे सलोन मिर्जापुर ने सहयोग किया है. वहीं हेरो इंग्लिश स्कूल सारा मोहनपुर, वाटिका मेगामार्ट मिर्जापुर, सेठानी दि फैशन मार्ट, दरभंगा टावर, दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल कबीरचक, बुडवाइन माडर्न स्कूल गंगासागर अल्लपट्टी, रमेश चौधरी उर्फ आरके चौधरी प्रदेश महासचिव सह हायाघाट के पूर्व प्रत्याशी, पंडौल फ्लावर मील बेला गार्डेन, भजगोविंदम दरभंगा टावर की मदद मिली है. हॉस्पिटलीटी पार्टनर श्यामा रिजेंसी बेला मोड़ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >