उधार के रुपये नहीं मिलने पर युवक ने खाया जहर

दरभंगा : मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना के मेघवन गांव निवासी प्रभु यादव के पुत्र 25 वर्षीय शंकर यादव का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. शंकर ने सल्फास खा लिया है. सल्फास खाने से पहले शंकर ने एक चिट्ठी लिखी है जिसमें बताया है कि मधुबनी जिला के बसैठा पंचायत का मुखिया जिलानी ने […]

दरभंगा : मधुबनी जिला के बेनीपट्टी थाना के मेघवन गांव निवासी प्रभु यादव के पुत्र 25 वर्षीय शंकर यादव का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. शंकर ने सल्फास खा लिया है. सल्फास खाने से पहले शंकर ने एक चिट्ठी लिखी है जिसमें बताया है कि मधुबनी जिला के बसैठा पंचायत का मुखिया जिलानी ने इससे पांच लाख रूपया उधार लिया था.

अब देने से इनकार कर रहा है. पैसा वापस मांगने पर धमकी देता है. पिता प्रभु यादव ने बताया कि शंकर बसैठ स्थित उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में बीसीओ के रूप में काम करता है.

वाहन चालकों से 12 सौ की वसूली : सदर . भालपट्टी पुलिस ने मंगलवार को वाहन चेकिंग अभियान मुरिया चौक पर चलाया. इस दौरान 12 सौ रुपये वाहन मालिकों से जुर्माने की राशि वसूली की गयी. ओपी अध्यक्ष केसी भारती ने बताया कि कागजात की त्रुटि आदि के कारण नकद राशि वसूली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >