अतिक्रमण. सड़क पर दुकान करनेवालों में अफरातफरी
दरभंगा : लहेरियासराय थाना पुलिस मंगलवार को टावर चौक, लोहिया चौक से बस स्टैंड तक फुटपाथी दुकानों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराया. सड़क किनारे फुटपाथी दुकानदारों को बलपूर्वक हटा दिया गया. इस दौरान सड़क किनारे फल, चाय, पान आदि की दुकान करने वालों में अफरातफरी मच गयी.
थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि एसएसपी सत्यवीर सिंह के निर्देश पर लगातार एक सप्ताह से सड़कों को फुटपाथी दुकानदारों से खाली कराया जा रहा है.
ज्ञात हो कि फुटपाथी दुकानदारों
के चलते आये दिन जाम की
स्थिति बनी रही है. इसको लेकर जिला प्रशासन ने कड़ा रूख अपना
रखा है. इसी के मद्देनजर पुलिस
लगातार अतिक्रमण मुक्ति अभियान चला रही है.
