दरभंगा : होली पर्व के अवसर पर शांति बनाये रखने, हुड़दंगियों पर कड़ी नजर व शराब कारोबारियों के विरूद्ध छापेमारी को लेकर एसएसपी सत्यवीर सिंह ने शनिवार को जिले के पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक की. एसएसपी श्री सिंह ने शराब बंदी के विरूद्ध जारी एस ड्राइव को होली की समाप्ति तक लगातार चलाने के आदेश दिये.
उन्होंने होली के मौके पर हुड़दंगियों के विरूद्ध विशेष अभियान, वाहन चेकिंग एवं अश्लील गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिये. साथ ही मद्य एवं उत्पाद निषेध कांड में अविलंब अनुसंधान पूर्ण कर त्वरित विचारण के भी निर्देश दिये. इसके अलावा लंबित कांडों के निष्पादन, वारंटियों व कुर्की-जब्ती के लंबित मामलों को त्वरित गति से पूर्ण करने के आदेश दिये. बैठक में एएसपी दिलनवाज अहमद, मुख्यालय डीएसपी सुधीर कुमार झा, बेनीपुर डीएसपी अंजनी कुमार, बिरौल डीएसपी सुरेश कुमार समेत जिले के तमाम थानाध्यक्ष व पुलिस निरीक्षक मौजूद थे.
