डीइओ स्थापना के दो लिपिक निलंबित
दरभंगा : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के स्थापना शाखा के दो लिपिक को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निलंबत कर दिया है. स्थापना लिपिक सीताराम झा एवं मो परवेज आलम को निदेशक ने डीएम के प्रतिवेदन के आलोक में निलंबित किया है. प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति में मोटीर रकम उगाही एवं लंबे समय से कार्यालय में […]
दरभंगा : जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के स्थापना शाखा के दो लिपिक को माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने निलंबत कर दिया है. स्थापना लिपिक सीताराम झा एवं मो परवेज आलम को निदेशक ने डीएम के प्रतिवेदन के आलोक में निलंबित किया है. प्रधानाध्यापक पद पर प्रोन्नति में मोटीर रकम उगाही एवं लंबे समय से कार्यालय में पदस्थापन को लेकर जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निलंबन आदेश निर्गत किया गया है.
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह जिला पार्षद राम कुमार झा उर्फ बबलू झा के ज्ञापन के आधार पर माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने यह आदेश जारी किया है. जिला पार्षद ने डीएम के कार्रवाई निर्देश एवं दो सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट को संलग्न कर निदेशक से कार्रवाई का अनुरोध किया था. निदेशक ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक अब्दुल वासित को नौ मार्च को दिये आदेश में कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि इस तरह की कार्रवाई उनके क्षेत्राधिकार का मामला है.
आरडीडीइ ने लिपिक सीताराम झा का मुख्यालय घोघरडीहा ट्रेनिंग कॉलेज मधुबनी तथा मो परवेज आलम का मुख्यालय शाहपुर समस्तीपुर कर दिया है. बतातें चलें कि दोनों लिपिकों के विरूद्ध डीएम के आदेश के बावजूद विभाग द्वारा टालमटोल की नीति अपनायी जा रही थी. आठ मार्च को इन्हें कोलहंटा पटोरी उच्च विद्यालय व कर्पूरी ठाकुर उवि में प्रतिनियुक्त कर खानापूरी की जा रही थी. डीइओ ने उक्त आदेश के अनुपालन में डीपीओ स्थापना को दो दिनों के अंदर प्रपत्र क गठित कर साक्ष्य सहित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा है. दोनों लिपिकों के विभागीय कार्रवाई का संचालन पदाधिकारी समस्तीपुर के डीइओ व उपस्थापन पदाधिकारी दरभंगा डीइओ होंगे.
निदेशक ने की कार्रवाई
सीताराम मधुबनी व परवेज समस्तीपुर गये
एचएम की प्रोन्नति में उगाही का था आरोप
दशकों से एक कार्यालय में जमे थे दोनों लिपिक