दरभंगा : होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बंदोबस्त व शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर गुरुवार को डीजीपी पीके ठाकुर ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये विशेष दिशा निर्देश दिये. उन्होंने होली के मौके पर तमाम संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने की राय दी.
संवेदनशील जगहों पर रखें विशेष चौकसी
दरभंगा : होली के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बंदोबस्त व शराब कारोबारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई को लेकर गुरुवार को डीजीपी पीके ठाकुर ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये विशेष दिशा निर्देश दिये. उन्होंने होली के मौके पर तमाम संवेदनशील स्थानों पर विशेष चौकसी बरतने की राय दी. वहीं होलिका दहन के दौरान हरेक […]

वहीं होलिका दहन के दौरान हरेक चौक-चौराहा पर स्टेटिक फोर्स के साथ विशेष पेट्रोलिंग करने को कहा. वहीं पूर्व में हुए सांप्रदायिक घटना को देखते हुए सूचना संकलन कर कार्रवाई करने को कहा. डीजीपी ने होली के मद्देनजर शराब कारोबारियों के बढ़ते सक्रियता को देखते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये. उन्होंने हर-हाल में होली के मौके पर शराब बंदी का पूरा असर दिखे, इसके लिए कड़े निर्देश दिये. मौके पर आइजी उमाशंकर सुधांशु, एसएसपी सत्यवीर सिंह, एएसपी दिलनवाज अहमद मौजूद थे.
होली में सुरक्षा व्यवस्था को डीजीपी ने दिये निर्देश