सड़क हादसे में शिक्षक व वार्ड सदस्य की मौत

बेनीपुर/ बिरौल : बहेड़ा थाना के बेनीपुर आंबेडकर चौक के पास बीती रात अज्ञात वाहन व बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान बिरौल थाना के कमलपुर निवासी चंदन राम व रामगुलाम राम के रूप में हुई. […]

बेनीपुर/ बिरौल : बहेड़ा थाना के बेनीपुर आंबेडकर चौक के पास बीती रात अज्ञात वाहन व बाइक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतकों की पहचान बिरौल थाना के कमलपुर निवासी चंदन राम व रामगुलाम राम के रूप में हुई. जख्मी उसी गांव का मनोज राम बताया जाता है. रामगुलाम शिक्षक व चंदन राम वार्ड सदस्य थे. घटना आधी रात के बाद की बतायी जाती है.

बाइक सवार युवक एक बरात से लौट रहे थे. इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को बेनीपुर-दरभंगा व बेनीपुर-कुशेश्वरस्थान पथ को जाम कर दिया. इसके कारण इस मार्ग पर पांच घंटे वाहनों का आवागमन बाधित रहा.

जानकारी के अनुसार, कमलपुर के रामसागर राम के पुत्र रोशन राम की शादी में बेनीपुर माधोपुर के राजकरण राम के यहां तीनों युवक बरात आये थे. बरात से लौटने के दौरान
सड़क हादसे में…
बेनीपुर धर्मशाला के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी. इसमें दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सूचना के घंटों बाद पुलिस मौके पर पहुंची. इससे आक्रोशित लोगों का गुस्सा और फूटा पड़ा. स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे की सूचना के बाद भी बहेड़ा पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची. जख्मी व दोनों मृतकों का शव लेकर डीएमसीएच चली गयी. तब तक लोगों का गुस्सा भड़क उठा था. लोगों का कहना था कि हादसा होते ही बहेड़ा पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया. थानाध्यक्ष का मोबाइल बजता रहा, वे नहीं उठा सके. तब इसकी सूचना एसडीपीओ अंजनी कुमार को दी गयी. इसके बाद बहेड़ा पुलिस की नींद टूटी. इससे आक्रोशित लोगों ने घंटों सड़क जाम रखा.
तीन ब्रेकर लगने के बाद शांत हुए लोग. आये दिन हो रही दुघर्टनाओं व पुलिस की उदासीनता को लेकर लोग सोमवार को सुबह से ही मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. लोग घटनास्थल पर तत्काल ब्रेकर बनाने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम के कारण आम लोगों के साथ मैट्रिक परीक्षार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. दोपहर 12 बजे एसडीओ अमित कुमार व एसडीपीओ के साथ वार्ता के बाद घटनास्थल पर तीन ब्रेकर बनाये गये. इसके बाद ही लोग शांत हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >