यात्रियों से भरी बस पलटी

सड़क हादसा. आधा दर्जन जख्मी, डीएमसीएच में भरती सदर : एनएच 57 पर अयूब नगर के समीप साइकिल सवार युवक को बचान में यात्री से भरी संगम परिवहन की बस पलट गयी. इसके चपेट मे आने से साइकिल सवार भालपट्टी ओपी के फजिला गांव निवासी सुरेंद्र सहनी के पुत्र संतोष सहनी घायल हो गया. वहीं […]

सड़क हादसा. आधा दर्जन जख्मी, डीएमसीएच में भरती

सदर : एनएच 57 पर अयूब नगर के समीप साइकिल सवार युवक को बचान में यात्री से भरी संगम परिवहन की बस पलट गयी. इसके चपेट मे आने से साइकिल सवार भालपट्टी ओपी के फजिला गांव निवासी सुरेंद्र सहनी के पुत्र संतोष सहनी घायल हो गया. वहीं बस संख्या बीआर 32 सी 7514 पर सवार आधे दर्जन यात्री घायल हो गये. घायल यात्रियों में मधुबनी के बेनीपट्टी थाना अंतर्गत सोहरौल गांव के ध्यानी यादव के पुत्र प्रमोद यादव, अरेड़ थाना के भटनी गांव निवासी हरेलाल यादव के पुत्र विवेक यादव, हरलाखी थाना के पातेगार गांव के शंकर झा के पुत्र नागेंद्र झा एवं अरेड़ थाना के लालबच्चन यादव के पुत्र घूरण यादव शामिल हैं. सभी का डीएमसीएच में इलाज किया जा रहा है.
यात्री से भरा संगम परिवहन बस दरभंगा से सकरी की ओर जा रही थी. इसी बीच अयूब नगर के पास संतोष सहनी अपने साइकिल से सड़क पार करना चाह रहे थे. बस चालक इसे बचाने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर सड़क पर ही पलट गयी. घटना की सूचना मिलने पर ओपी अध्यक्ष केसी भारती ने वहां पहुंच सभी घायलों को डीएमसीएच पहुंचाया.
अयूब नगर के पास साइकिल सवार को बचाने मेें हुई दुर्घटना

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >