भाजपा ने फूंका सीओ का पुतला, प्रदर्शन

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी लहेरियासराय मंडल विकास चौधरी के नेतृत्व में बैठक हुई. इसमें पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में शुक्रवार को बहादुरपुर के सीओ दिनेश कुमार का पुतला दहन किया गया. पार्टी ने गुरूवार को नगर महामंत्री संतोष पोद्दार की केएम टैंक चौक के निकट पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने की […]

दरभंगा : भारतीय जनता पार्टी लहेरियासराय मंडल विकास चौधरी के नेतृत्व में बैठक हुई. इसमें पुलिस द्वारा कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में शुक्रवार को बहादुरपुर के सीओ दिनेश कुमार का पुतला दहन किया गया.
पार्टी ने गुरूवार को नगर महामंत्री संतोष पोद्दार की केएम टैंक चौक के निकट पुलिस द्वारा पिटाई किये जाने की निंदा की. पार्टी ने कार्रवाई में शामिल पुलिस कर्मी को बर्खास्त करने की मांग की. बर्खास्त नहीं करने पर मैट्रिक परीक्षा खत्म होने के अगले दिन लहेरियासराय जाम करने की चेतावनी दी गयी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर अध्यक्ष विकास चौधरी ने पुलिसिया कार्रवाई की निंदा की. उन्होंने आरोप लगाया कि बेंता चौक, आरबी मेमोरियल चौक, डीएमसीएच के बाहर अवैध रूप से चिकित्सा वाहन एवं अन्य वाहन के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. लहेरियासराय थाना पुलिस इसपर कोई कार्रवाई नहीं करती है. कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी अमलेश झा, रमाशंकर प्रसाद ठाकु, आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, अशोक साह, शंकर जायसवाल, मनोज कुमार झा पिंटू, अविनाश कुमार पप्पू, शंभु साह, कैलाशपति गिरि, सतीश साह, गोविंद झा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.
डीएम को ज्ञापन : दरभंगा : मानवाधिकार हेल्प लाइन एसोसिएशन के स्टेट चेयरमैन अभिजीत कुमार ने जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता पर ध्यान आकृष्ट कराया है. ज्ञापन में केंद्र की मनमानी के कई बिंदुओं का उल्लेख किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >