मरीज के परिजन को धमकी देनेवालों को पुलिस ने छोड़ा

दरभंगा : डीएमसीएचक के इमरजेंसी वार्ड के समीप बुधवार की रात नशे में धुत्त एंबुलेंस चालक दिनेश साह व गैनिक वार्ड में बिचौलिया का काम करने वाला आकाश कुमार एक मरीज के परिजनों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और गोली मार देने की धमकी दी. मरीज के परिजन ने बेता ओपी पुलिस को लिखित शिकायत की. […]

दरभंगा : डीएमसीएचक के इमरजेंसी वार्ड के समीप बुधवार की रात नशे में धुत्त एंबुलेंस चालक दिनेश साह व गैनिक वार्ड में बिचौलिया का काम करने वाला आकाश कुमार एक मरीज के परिजनों के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और गोली मार देने की धमकी दी. मरीज के परिजन ने बेता ओपी पुलिस को लिखित शिकायत की. बेता ओपी पुलिस ने तत्काल दिनेश व आकाश को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने दोनों को पूरी रात डीएमसीएच के कैदी वार्ड में बंद रखा.

नशे में दोनों थानाध्यक्ष को बुलाने की बात कह रहा था. बोल रहा था कि थानाध्यक्ष उनलोगों को देखते ही छोड़ देंगे. वहीं जब आज सुबह दोनों का नशा टूटा. इसके बाद दोनों पुलिस के हाथ-पांव पकड़ने लगा. दिन के 11 बजे पुलिस ने दोनों को पीआर बॉड पर छोड़ दी. इधर लोगों का कहना है कि नशे में रहने के बाद भी पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया. इतना ही नहीं पुलिस डीएमसीएच में रहते हुए भी दोनों की जांच भी कराना मुनासिब नहीं समझी. इससे ऐसे लोगों का मनोबल बढ़ेगा.

नशे की हालत में एंबुलेंस चालक व बिचौलिये ने दी थी गोली मार देने की धमकी
शिकायत करने पर रात भर पुलिस ने डीएमसीएच के कैदी वार्ड में रखा था बंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >