छात्रों ने बनाया मध्याह्न भोजन

एचएम से विवाद को लेकर रसोइया ने एमडीएम बनाने से किया इनकार मामला मध्य विद्यालय कमार पोखर का बहेड़ी : मध्य विद्यालय कमार पोखरा में रसोइया के हंगामे के बाद गुरुवार को एचएम को छात्रों की मदद से एमडीएम बनाना पड़ा. एमडीएम बनाने के क्रम में आलू की मांग करने पर पिछले दिनों रसोइया तथा […]

एचएम से विवाद को लेकर रसोइया

ने एमडीएम बनाने से किया इनकार
मामला मध्य विद्यालय कमार पोखर का
बहेड़ी : मध्य विद्यालय कमार पोखरा में रसोइया के हंगामे के बाद गुरुवार को एचएम को छात्रों की मदद से एमडीएम बनाना पड़ा. एमडीएम बनाने के क्रम में आलू की मांग करने पर पिछले दिनों रसोइया तथा एचएम में विवाद हो गया था. इसके बाद रसोइया ने भोजन बनाना छोड़ कर एमडीएम प्रभारी एवं बीडीओ से एचएम की शिकायत की थी. रसोइया का कहना था कि एमडीएम बनाने के दौरान सामान की मांग करने पर एचएम फटकार लगाते हैं.इसी को लेकर कार्यरत तीनों रसोइया ने गुरूवार को हंगामा खड़ा कर दिया. दोपहर दो बजे के बाद बच्चे टिफिन के बाद घर चले गए. वहीं इसी विद्यालय में टैग हो कर संचालित नवसृजित प्रावि हनुमाननगर के रसोइघर का भी चुल्हा ठंढ़ा रहा.
विद्यालय खुलते ही रसोइया शांति देवी, समुंद्री देवी,
उर्मिला देवी मीनू के अनुसार एमडीएम बनाने के क्रम में सब्जी के लिए आलू की मांग करने प्रभारी एचएम जीवछ सदा के पास पहुंच गयी. इसे लेकर एचएम ने उन्हें फटकार लगा दी. इसी को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद तीनों रसोइया विद्यालय छोड़ कर निकल गयी. इसके बाद एचएम श्री सदा ने छात्रों के सहयोग से चावल एवं सब्जी बनायी. इस संबंध में एमडीएम प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि रसोइया की शिकायत के आलोक में जांच की जाएगी. वहीं एचएम श्री पासवान ने रसोइया पर आलू घर ले जाने का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >