बैंकों में दिनभर लटका रहा ताला, भटकते रहे लोग

बेनीपुर : ऑल इण्डिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को क्षेत्र के सभी बैंक शाखा बंद रही. दिनभर बैंक के मुख्य द्वार पर ताला झुलता रहा. लोग नकद लेन- देन के दिनभर भटकते रहे. भारतीय स्टेट बैंक की दोनो शाखा के साथ- साथ बैंक ऑफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया […]

बेनीपुर : ऑल इण्डिया बैंक इम्पलाइज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को क्षेत्र के सभी बैंक शाखा बंद रही. दिनभर बैंक के मुख्य द्वार पर ताला झुलता रहा. लोग नकद लेन- देन के दिनभर भटकते रहे. भारतीय स्टेट बैंक की दोनो शाखा के साथ- साथ बैंक ऑफ इण्डिया, पंजाब नेशनल बैंक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया एवं उतर बिहार क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की सभी शाखाएं बंद रही. बैंक बंद रहने के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पडा.

हड़ताल से परेशानी: मनीगाछी.
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर प्रखंड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के साथ ही हरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा मंगलवार को बंद रही. इस दौरान एटीएम भी बंद पाये गये. इसके कारण उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >