ऑटोरिक्शा पलटने से 13 सवार जख्मी

जाले : घोघराहा जाले सड़क में रेलवे समपार नम्बर 29 सी के समीप रविवार को एक ऑटो-रिक्शा पलट गयी. इसमें सवार मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना क्षेत्र के जगनिया गांव निवासी एक दर्जन महिला एवं चालक सहित एक 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रुप से जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल […]

जाले : घोघराहा जाले सड़क में रेलवे समपार नम्बर 29 सी के समीप रविवार को एक ऑटो-रिक्शा पलट गयी. इसमें सवार मुजफ्फरपुर जिला के गायघाट थाना क्षेत्र के जगनिया गांव निवासी एक दर्जन महिला एवं चालक सहित एक 70 वर्षीय वृद्ध गंभीर रुप से जख्मी हो गये. सभी को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में डा. रामप्रीत राम के यूनिट में भर्ती कराया गया है. जख्मियों का कहना था कि वे लोग सीतामढ़ी के बगहीमठ में चल रहे सीताराम नाम महायज्ञ देख वापस अपने घर लौट रहे थे.

इसी क्रम में घोघराहा जाले पथ में खेसर रेल समपार संख्या 29 सी पर बने गति अवरोधक पर ऑटो-रिक्शा (बीआर 7पी-2503) पलट गयी. उसमें बैठे चालक सहित सभी तेरह सवार घायल हो गये. सभी को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल में भर्ती करवाया गया. इनमें से तीन सवार की स्थिती गंभीर देखते हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >