व्यापमं घोटाले में डीएमसी के एक छात्र की हुई पहचान

दरभंगा : मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले की आंच आखिरकार दरभंगा मेडिकल कॉलेज तक पहुंच ही गयी. डीएमसी में जांच के लिए गठित टीम की नजर छह छात्रों पर है. इनमें से एक की पहचान फोटो के आधार पर कर ली गयी है. वैसे प्राचार्य अभी इसका खुलासा करने से परहेज कर रहे हैं. बता […]

दरभंगा : मध्य प्रदेश के व्यापमं घोटाले की आंच आखिरकार दरभंगा मेडिकल कॉलेज तक पहुंच ही गयी. डीएमसी में जांच के लिए गठित टीम की नजर छह छात्रों पर है. इनमें से एक की पहचान फोटो के आधार पर कर ली गयी है. वैसे प्राचार्य अभी इसका खुलासा करने से परहेज कर रहे हैं. बता दें कि सीबीआइ ने राज्य के सभी मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्य को पिछले महीने 100 से अधिक अभ्यर्थियों की सूची व उनके फोटोग्राफ भेजे थे.

सूची भेज कर सीबीआइ ने प्राचार्य से अनुरोध किया था कि वे जांच कर बताएं कि इनमें से किसी अभ्यर्थी का दाखिला डीएमसी में तो नहीं लिया गया है. सीबीआइ के पत्र के आलोक में प्राचार्य ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर दिया था. जांच कमेटी में डॉ सूरज नायक व डॉ विजय किशोर मिश्रा को शामिल किया गया था. जांच के क्रम में गुप्त

व्यापमं घोटाले में
सूचना देने के लिए कमेटी ने छात्रावास, विभाग व कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर सूचना भी चिपका दी है. जानकारी देनेवालों की पहचान गोपनीय रखी जायेगी.
सीबीआइ द्वारा भेजी गयी तसवीर से हुई शिनाख्त
छह छात्र जांच के घेरे में
व्यापमं घोटाले की आंच से डीएमसी अछूता नहीं रह पायेगा. छह छात्रों पर नजर रखी जा रही है. इनमें से फोटो के आधार पर एक की पहचान की गयी है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं कर सकते हैं.
डॉ आरके सिन्हा, प्राचार्य डीएमसी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >