दरभंगा : लहेरियासराय थानाध्यक्ष डीएन मंडल मंगलवार को तलवारबाजी मामले में दो आरोपितों को चकरहमत मुहल्ले से गिरफ्तार की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मकसूद आलम व महफूज अंसारी को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. 18 फरवरी को चकरहमत मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर तलवारबाजी हुई थी. इसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हुये थे. सभी घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जिसमें अभी भी तीन लोगों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के आदेश दिये थे.
तलवारबाजी के मामले में दो लोग गिरफ्तार
दरभंगा : लहेरियासराय थानाध्यक्ष डीएन मंडल मंगलवार को तलवारबाजी मामले में दो आरोपितों को चकरहमत मुहल्ले से गिरफ्तार की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मकसूद आलम व महफूज अंसारी को गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है. 18 फरवरी को चकरहमत मोहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच […]
