कर्मियों में टकराव से साफ-सफाई ठप

डीएमसीएच. पुराने व नये कर्मियों में हाथापाई सफाईकर्मियों व आउटसोर्सिंग एजेंसी में बढ़ा विवाद नयी एजेंसी में काम पर नहीं रखने से सफाईकर्मियों में आक्रोश दरभंगा : डीएमसीएच में पुराने आउटसोर्सिंग कंपनी शिवानी इंटरप्राइजेज के तहत कार्य कर रहे सफाईकर्मियों को नये आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हटा दिये जाने से टकराव की स्थिति बन गई है. […]

डीएमसीएच. पुराने व नये कर्मियों में हाथापाई

सफाईकर्मियों व आउटसोर्सिंग एजेंसी में बढ़ा विवाद
नयी एजेंसी में काम पर नहीं रखने से सफाईकर्मियों में आक्रोश
दरभंगा : डीएमसीएच में पुराने आउटसोर्सिंग कंपनी शिवानी इंटरप्राइजेज के तहत कार्य कर रहे सफाईकर्मियों को नये आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हटा दिये जाने से टकराव की स्थिति बन गई है. बुधवार को नये आउटसोर्सिंग कंपनी शक्ति सेवा आश्रम द्वारा सफाई का कार्य शुरू करने पर शिवानी इंटरप्राइजेज कंपनी में सफाई कार्य कर रहे सफाईकर्मियों ने जमकर विरोध किया. सफाईकर्मियों ने नये आउटसोर्सिंग कंपनी के तहत काम करने आये सफाईकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की. उनसे झाड़ू और फिनाइल के डब्बे छीन लिये. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गये. स्थिति विस्फोटक हो गई. मामला मारपीट की नौबत तक पहुंच गई. इस विवाद के कारण डीएमसीएच में आज साफ-सफाई पूरी तरह से ठप रही.
अस्पताल पहुंची दंगा नियंत्रक पुलिस
सूचना मिलते ही अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार मिश्रा व उपाधीक्षक डॉ. वालेश्वर सागर डीएमसीएच पहुंचे. अस्पताल अधीक्षक ने इसकी सूचना पुलिस-प्रशासन को दी. सूचना मिलने पर बेता ओपी के साथ दंगा निरोधक दस्ता डीएमसीएच पहुंचा. पुलिस के पहुंचने पर स्थिति नियंत्रित हो सका. इसके बाद पूर्व से काम कर रहे सफाईकर्मी डीएमसीएच सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अधीक्षक कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गये. धरना का नेतृत्व भाकपा के जिला मंत्री अविनाश कुमार ठाकुर व नरेश झा कर रहे थे. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुये वक्ताओं ने कहा कि अस्पताल प्रशासन गलत तरीके से नयी एजेंसी को आउटसोर्सिंग का टेंडर दिया है. इसके कारण वर्षों से काम कर रहे 120 सफाईकर्मियों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है. वक्ताओं ने कहा कि अगर पूर्व से काम कर रहे सफाई कर्मियों को नये एजेंसी द्वारा काम पर नहीं रखा गया तो उग्र आंदोलन किया जायेगा.
धरने पर बैठे सफाईकर्मी
सफाईकर्मियों के साथ
की धक्का-मुक्की
डीएमसीएच के भीतरी हिस्से की साफ-सफाई का टेंडर शक्ति सेवा आश्रम को मिला है. आज से कंपनी द्वारा डीएमसीएच में साफ-सफाई करनी थी. कंपनी के सफाईकर्मी समय से काम करने गये भी थे. लेकिन उन्हें शिवानी इंटरप्राइजेज कंपनी में काम करने वाले सफाईकर्मियों ने अभद्र व्यवहार किया. कर्मियों से झाड़ू तक छीन लिये गये और मारपीट की धमकी दी गई. इसकी लिखित शिकायत अधीक्षक से की गई है. उक्त बातें कंपनी के सुपरवाइजर रमण कुमार ने बतायी.
डीएमसीएच के भीतरी हिस्से की सफाई का कार्य पहले शिवानी इंटरप्राइजेज को दिया गया था. काम संतोषजनक नहीं रहने के कारण उसे हटा दिया गया. फिर टेंडर के माध्यम से शक्ति सेवा आश्रम को आज से सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है. शिवानी इंटरप्राइजेज में काम कर रहे सफाईकर्मियों द्वारा नये आउटसोर्सिंग एजेंसी को जबरन काम करने से रोक दिया गया है. इससे सफाई कार्य ठप हो गया है. इसकी सूचना पुलिस के अलावा प्रमंडलीय आयुक्त, डीएम व एसएसपी को दी गई है.
डॉ संतोष कुमार मिश्रा,
अधीक्षक, डीएमसीएच

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >