दरभंगा : बलभद्रपुर मोहल्ले में दोस्तों के बीच बाइक ले जाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को गोली चल गयी. घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई. जानकारी के अनुसार, बलभद्रपुर निवासी विजय झा के पुत्र रविकेश झा की बाइक उसका दोस्त विकास झा दो दिन पूर्व बिना पूछे ले गया था. बुधवार को बाइक देने वह रविकेश के यहां पहुंचा. इस पर दोनों दोस्तों के बीच विवाद होने लगा. इसी बीच विकास ने रविकेश को चाकू गोद दिया. विकास के साथ स्थानीय अधिवक्ता तंत्रनाथ झा का नाती अभिषेक कुमार झा भी था. चाकू
बाइक के विवाद में चलीं गोलियां, छह गिरफ्तार
दरभंगा : बलभद्रपुर मोहल्ले में दोस्तों के बीच बाइक ले जाने को लेकर हुए विवाद में बुधवार को गोली चल गयी. घटना दोपहर 12 बजे के करीब हुई. जानकारी के अनुसार, बलभद्रपुर निवासी विजय झा के पुत्र रविकेश झा की बाइक उसका दोस्त विकास झा दो दिन पूर्व बिना पूछे ले गया था. बुधवार को […]

बाइक के विवाद में
मारने के बाद दोनों भाग निकला. इससे आक्रोशित आसपास के लोग बगल स्थित तंत्रनाथ झा के घर पहुंच गये. वहां लोगों ने जम कर पत्थरबाजी की. इसी क्रम दो राउंड गोली भी चलायी गयी. गोली किसी को नहीं लगी. इसी बीच पुलिस वहां पहुंच गयी. पुलिस को देख सभी भाग गये. पुलिस ने बाद में दोनों पक्ष से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. वहीं एक पिस्टल, छह कारतूस, आठ मोबाइल, 15 सिम कार्ड व 15 हजार 800 रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है. एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि मामले में
एक पक्ष से संजीव कुमार झा, अजय झा, विकास झा तथा दूसरे पक्ष से अभिषेक कुमार झा, रविकेश झा व मुन्ना सिंह को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि अपराधियों के पास से एक पिस्टल, छह कारतूस, दो खोखा, आठ मोबाइल बरामद किया गया है. लहेरियासराय थानाध्यक्ष दीनानाथ मंडल ने बताया कि इस मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग प्राथमिकियां दर्ज करायी गयी हैं.