शहर में नालाें पर सजती हैं दुकानें, राहगीर हलकान

परेशानी . सड़कों व नालों पर व्यवसािययों का अतिक्रमण दरभंगा : नगर में व्यवसायियों ने सड़क तथा नाला पर कब्जा जमा रखा है. इससे जलनिकासी की समस्या के साथ-साथ सड़क जाम की समस्या से आम लोगों को जूझना पड़ता है. फुटपाथी दुकानदारों के साथ-साथ स्थायी दुकानदारों ने व्यवस्था को माखौल बना कर रख दिया है. […]

परेशानी . सड़कों व नालों पर व्यवसािययों का अतिक्रमण

दरभंगा : नगर में व्यवसायियों ने सड़क तथा नाला पर कब्जा जमा रखा है. इससे जलनिकासी की समस्या के साथ-साथ सड़क जाम की समस्या से आम लोगों को जूझना पड़ता है. फुटपाथी दुकानदारों के साथ-साथ स्थायी दुकानदारों ने व्यवस्था को माखौल बना कर रख दिया है. जाम में फंसा राहगीर जब कभी समस्या पर झल्लाता है, तो दुकानदारों के तेवर के आगे उसे मन मसोसकर रह जाना पड़ता है. नगर निगम तथा जिला प्रशासन कभी-कभार खानापृरी के तौर पर सड़क तथा नाला को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान चलाकर फिर चुप लगा जाता है. लगातार पर्यवेक्षण नहीं से दो दिनों में ही अतिक्रमण फिर पांव पसार देता है.
हर नाला अतिक्रमण का शिकार
नगर क्षेत्र का कोई भी नाला ऐसा नहीं है जो अतिक्रमण का शिकार नहीं है. मुख्य सड़कें तथा चौक-चौराहे की हालत इस मामले में काफी खराब है. दरभंगा टावर चौक पर चारों तरफ के नाले पर व्यवसायियों ने स्थायी वअस्थायी रूप से कब्जा कर रखा है. नाला पर दुकान सजायी जाती है. अधिकांश दुकानों को नाला से आगे सड़क तक जाकर सजा लिया जाता है. इस कारण सड़कें सिकुड़ गयी है. पार्किंक व्यवस्था नहीं होने से ग्राहकों की गाड़ियां शेष जगह को घेर लेती है. इस कारण लगातार जाम की स्थिति रहती है. यही हाल, मिर्जापुर, स्टेशन रोड, हसनचक, कादिराबाद, मिश्रटोला, अल्लपटटी, बेंता, लहेरियासराय टावर, दरभंगा व लहेरियासराय गुदरी का भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >