दरभंगा : शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस की लगतार छापेमारी के बावजूद जुआरी सक्रिय हैं. मंगलवार को नाका नंबर पांच के मोगलपुरा में छापेमारी कर नौ जुआरी को पुलिस ने हिरासत में लिया है. सदर एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि नौ जुआरी को 22 सौ रुपये, तीन मोबाइल, ताश की पांच गड्डी एवं एक चांदी के पायल के साथ पकड़ा है. सभी जुआरी मोगलपुरा के हैं. इसमें सुलेमान शहाबुद्दीन के पुत्र मुकेश कुरैशी, स्व विलट महतो के पुत्र मनु महतो, रधुनाथ महतो के पुत्र नंदु महतो,
शिव महतो के पुत्र सुनील कुमार, मंगल महतो के पुत्र लालबाबू महतो, सीताराम महतो के पुत्र राजेश कुमार महतो, स्व ईश्वर महतो के पुत्र हरि देव महतो, स्व श्याम महतो के पुत्र शंकर महतो तथा मो हीरा के पुत्र मो आरजू शामिल है. एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि सुलेमान शहाबुद्दीन के पुत्र मुकेश कुरैशी पत्नी के चांदी का पायल लेकर जुआ खेलने पहुंचा था. इसी बीच छापेमारी कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया. प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
