प्रमंडलीय मुख्यालय पर धरना देते माध्यमिक शिक्षक.

माध्यमिक शिक्षकों ने जताया िवरोध दरभंगा : राज्यव्यापी आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक एवं कर्मियों ने प्रमंडल मुख्यालय पर धरना दिया. प्रमंडलीय अध्यक्ष मणिकांत राय की अध्यक्षता एवं सचिव विजय चंद्र दूबे के संचालन में धरना कार्यक्रम के माध्यम से तीन सूत्री मांगों को रखा. समान काम के बदले समान वेतन, सेवाशर्त्त नियमावली का प्रकाशन एवं […]

माध्यमिक शिक्षकों ने जताया िवरोध

दरभंगा : राज्यव्यापी आह्वान पर माध्यमिक शिक्षक एवं कर्मियों ने प्रमंडल मुख्यालय पर धरना दिया. प्रमंडलीय अध्यक्ष मणिकांत राय की अध्यक्षता एवं सचिव विजय चंद्र दूबे के संचालन में धरना कार्यक्रम के माध्यम से तीन सूत्री मांगों को रखा. समान काम के बदले समान वेतन, सेवाशर्त्त नियमावली का प्रकाशन एवं सातवें वेतन का लाभ की मांग को शिक्षक नेताओं ने माने जाने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया.
धरना को राज्य शाखा के संयुक्त सचिव डॅ सुरेश प्रसाद राय, डॉ श्रीवालो यादव, सुनैना कुमारी, रामदयाल चौधरी, कमलदेव, मो मुश्ताक, निलय कुमार, वेदानंद झा, राजेश कुमार झा, राणा प्रताप सिंह, शंभु कुमार झा, श्रवण कुमार चौधरी, नंदकिशोर मिश्र, नेजामुद्दीन, नीतीश कुमार, समीर अभिषेक, श्रीमोहन चौधरी आदि ने विचार रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >