दरभंगा : सदर थाने के एनएच-57 पर बसैला मोड़ के पास बुधवार सुबह कुहासे के कारण भीषण हादसा हुआ. पल भर में एक के बाद एक आठ ट्रक, बस, कंटेनर व सफारी गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. एक ट्रक सड़क के नीचे जाकर पलट गया. स्कूली बच्चों को ले जा रही बेला पब्लिक स्कूल की बस व दो ट्रक बीच सड़क पर पलट गये. इससे बस में सवार एक दर्जन से अधिक बच्चे अंदर फंस गये. हादसे के बाद चारों ओर कोहराम मच गया. बच्चे जान बचाने के लिए चिल्लाने लगे.
स्कूल बस से टकराया ट्रक,13 बच्चे घायल
दरभंगा : सदर थाने के एनएच-57 पर बसैला मोड़ के पास बुधवार सुबह कुहासे के कारण भीषण हादसा हुआ. पल भर में एक के बाद एक आठ ट्रक, बस, कंटेनर व सफारी गाड़ियां आपस में टकरा गयीं. एक ट्रक सड़क के नीचे जाकर पलट गया. स्कूली बच्चों को ले जा रही बेला पब्लिक स्कूल की […]

आठ वाहन टकराये
घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गयी, लेकिन डेढ़ घंटे के बाद सदर थाना पुलिस पहुंची. इधर आसपास के ग्रामीण एनएच पर दौड़ पड़े. ग्रामीणों ने बस के शीशे तोड़ कर बच्चों व चालक को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए डीएमसीएच पहुंचाया गया. स्कूल प्रबंधक डॉ बीके मिश्रा ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए पारस अस्पताल व दो को डॉ आरबी खेतान के नर्सिंग होम ले गये.
बेला पब्लिक स्कूल की बस बीआर 7 पी 429 वासुदेवपुर गांव से बच्चों को लेकर एनएच पर पहुंची थी. इसी बीच दिल्ली मोड़ की ओर से सकरी की ओर जा रहे बालू लदे ट्रक बीआर 01जी 7936 ने बस में ठोकर मार दी. इससे बस सड़क पर पलट गयी. ट्रक भी सड़क से नीचे पलट गया. इसी बीच हीरो बाइक से लदा कंटेनर आरजे 14 जीजी 0050 वहां तेज रफ्तार से पहुंचा. किसी तरह सड़क पर आड़े-तिरछे वह खड़ा हो गया. इसी दौरान पीछे से आ रहा बालू लदा ट्रक बीआर 01 जीए 9453 कंटेनर में ठोकर मारते हुए पलट गया.
इसके पीछे सफारी गाड़ी वाहनों में ठोकर मारते हुए आगे निकल गयी. इसके बाद फिर एक ट्रक बीआर 01 जीबी 9667 भी कई वाहनों को टक्कर मारते हुए थोड़ा आगे जाकर खड़ा हो गया. वहीं पीछे से आ रही जय भोले नाथ बस बीआर 7पी 3020 भी रफ्तार को काबू नहीं कर पायी और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए पलटते-पलटते बची. चंद मिनट में हुए इस हादसे के बाद चारों ओर कोहराम मच गया. दुर्घटना के विरोध व सड़क पर वाहनों के पलटने के कारण एनएच पर करीब छह घंटे तक जाम लगा रहा. इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.
मलवे से पटी सड़क, जाम हटाने में लगा छह घंटे
दुर्घटना के बाद वाहनों के क्षतिग्रस्त होने व सड़क पर बालू गिर जाने से चारों तरफ मलवा बिखर गया. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. सड़क पर से मलवा हटाने के लिए क्रेन को मंगाया गया., लेकिन लोगों ने वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग रख दी. लोगों की मांग थी कि बसैला के पास ओवरब्रिज बनायी जाए. एसडीओ के आश्वासन के बाद जाम समाप्त हुआ.
सड़क दुर्घटना में घायल
घायलों में बेला पब्लिक स्कूल की छात्रा रामप्रसाद रमण की पुत्री राजेश्वरी कुमारी, संजय कुमार यादव के पुत्र राहुल कुमार, अरुण महतो के पुत्र मिथिलेश कुमार, उमेश यादव के पुत्र अमरनाथ कुमार, महेश यादव के पुत्र आनंद कुमार व अमित कुमार, राजन कुमार, राहुल, समीक्षा कुमारी, शिवम, प्रीति कुमारी, विमलकांत तिवारी के पुत्र सह बस चालक ब्रजभूषण शामिल हैं. इसमें दो छात्र व बस चालक की हालत गंभीर बतायी जा रही है.
बसैला मोड़ पर एक साथ आठ वाहन टकराये
कुहासा के कारण हुई घटना, मची अफरा-तफरी
बेला पब्लिक स्कूल की बस सड़क पर पलटी
मुकेश पाठक के सेल
से मिले सात मोबाइल