मैथिली के साथ केंद्र कर रहा पक्षपात

मधुबनी में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना को लेकर दिया धरना वक्ताओं ने ककहा डीडी मैथिली की हो शुरूआत आकाशवाणी दरभंगा के निकट आयेाजित हुआ कार्यक्रम दरभंगा : मधुबनी में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. आकाशवाणी दरभंगा के निकट आयोजित धरना की अध्यक्षता मिरानिसे के राष्ट्रीय […]

मधुबनी में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना को लेकर दिया धरना

वक्ताओं ने ककहा डीडी मैथिली की हो शुरूआत
आकाशवाणी दरभंगा के निकट आयेाजित हुआ कार्यक्रम
दरभंगा : मधुबनी में आकाशवाणी केंद्र की स्थापना की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया. आकाशवाणी दरभंगा के निकट आयोजित धरना की अध्यक्षता मिरानिसे के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंगनाथ ठाकुर ने की. संचालन महासचिव राजेश झा कर रहे थे. धरना का संयोजन साहित्यकार अजित आजाद ने किया. वक्ताओं का कहना था कि वर्ष 2004 में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मधुबनी में आकाशवाणी केंद्र की आधारशिला रखी थी. 13 वर्षों के बाद भी वहां केंद्र की स्थापना नहीं हुई. डीडी मैथिली की शुरूआत भी आजतक नहीं हुई, जबकि अष्टम अनुसूची में शामिल सभी
भाषाओं के लिए दूरदर्शन ने इसकी व्यवस्था की है. आकाशवाणी दरभंगा में मैथिली की उपेक्षा किये जाने की निंदा करते हुए वक्ताओं ने केंद्र में मैथिली को प्रमुखता से स्थान देने की मांग की. कार्यक्रम को मिथिला विकास परिषद, कोलकाता के अध्यक्ष अशोक झा, साहित्यकार सतीश साजन, आनंद मोहन झा, दयाशंकर मिथिलांचली, ऋषि वशिष्ठ, सच्चिदानंद सच्चू, कुशेश्वर प्रसाद गुप्ता, देवकांत यादव, मंजित राउत, अनिल मंडल, सुनीत गुंजन, डॉ रामसेवक झा, प्रदीप नायक, चंद्रमोहन झा पड़वा, डॉ जितेंद्र कुमार पटेल, अंजनी कुमार चौधरी, रमेश, पुपुन प्रसाद, प्रियरंजन झा, मो रमजान, बटोही झा, प्रवीण नारायण चौधरी, पंकज झा आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >