बेगूसराय से होगी यात्रा की शुरुआत

रणनीित Â राज्य व केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ माले की अधिकार रैली दरभंगा : भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाए गए दलित विरोधी माहौल और राज्य सरकार […]

रणनीित Â राज्य व केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ माले की अधिकार रैली

दरभंगा : भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव धीरेन्द्र झा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मोदी सरकार द्वारा बनाए गए दलित विरोधी माहौल और राज्य सरकार द्वारा सामंतों-दबंगों को दिए जा रहे संरक्षण के चलते राज्य में दलित हत्याओं, हमलों और जमीन से बेदखली की बाढ़ सी आ गई है. हजारों एकड़ जमीन गरीबों की छीनी गई है. नीचे से जमीन और जीवन पर हमले हो रहे हैं और ऊपर से नोटबंदी के जरिए पेट पर लात मारा जा रहा है. सोमवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातीचीत के क्रम में कहा कि गांवों में रोजी,
रोटी, सम्मान और सुरक्षा खतरे में है तो शहरों में रोजगार हासिल करने के अवसर भी समाप्त कर दिये गये हैं. इन सवालों को लेकर अन्याय रोको-अधिकार दो अभियान राज्य में चलाया जायेगा. श्री झा ने कहा कि माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के नेतृत्व में यात्रा की शुरूआत आगामी 11 फरवरी को बेगूसराय से होगी. विभिन्न जिलों से होते हुए 17 फरवरी को पटना पहुंचेगी और 19 फरवरी को गांधी मैदान में आयोजित विराट अधिकार रैली में हिस्सा लेगी. मौके पर माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि महादलित बच्ची को आज तक न्याय नहीं मिला. नीतीश राज में छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं और राज्य सरकार इसके प्रति जवाबदेही से भाग रही है. उन्होंने कहा कि अधिकार रैली में यहां से 10 हजार लोग भाग लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >