दरभंगा : गोल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता रविवार को मेडोना इंग्लिश स्कूल कटहलबाड़ी में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. इसमें सातवीं से दसवीं तक के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया. परीक्षा के समन्वयक ज्ञानेश्वर ठाकुर एवं आनंद वत्स ने सभी वीक्षकों को विस्तारपूर्वक परीक्षा संचालन की जानकारी दी.
गोल प्रतिभा खोज परीक्षा में 500 छात्र हुए शामिल
दरभंगा : गोल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता रविवार को मेडोना इंग्लिश स्कूल कटहलबाड़ी में कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. इसमें सातवीं से दसवीं तक के लगभग 500 विद्यार्थियों ने भाग लिया. परीक्षा के समन्वयक ज्ञानेश्वर ठाकुर एवं आनंद वत्स ने सभी वीक्षकों को विस्तारपूर्वक परीक्षा संचालन की जानकारी दी. मेडोना इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य इश्तियाक अहमद […]

मेडोना इंग्लिश स्कूल के प्राचार्य इश्तियाक अहमद एवं निर्देशक एसएम माइकल ने सभी लोगों को धन्यवाद देकर बच्चों की सफलता की कामना की. परीक्षा में वीक्षक दीपक कुमार सिंह, इंदल कुमार सिंह, बच्चन मिश्रा, राहुल कुमार सिंह, प्रिया कुमारी, सपना कुमारी, आफरीन खातुन, शीतल कुजुर इत्यादि लोगों ने अपने दायित्व का निर्वहन किया. परीक्षा के प्रथम चरण में 16 हजार 533 छात्र सम्मिलित हुए थे. इसमें से चयनित 2588 छात्रों ने मुख्य परीक्षा में भाग लिया.
इस परीक्षा का परिणाम सभी क्षेत्रों के जिला मुख्यालयों में 27 जनवरी से चार फरवरी तक विशेष कैरियर सेमिनार में घोषित किया जायेगा. जो छात्र मुख्य परीक्ष में उत्तीर्ण होंगे उन्हें लैपटॉप, टेबलेट, किंडल, रिस्ट वॉच आदि से सम्मानित किया जायेगा. मेडोना परिवार की तरफ से प्रभात खबर एवं गोल परिवार को सफल आयोजन पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया.