साइकिल रैली में शामिल हुए छात्र-छात्राएं
दरभंगा : राज्य व्यापी मानव श्रृंखला की तैयारी को लेकर प्रतिदिन नये-नये कार्यक्रम चल रहे हैं. कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी नोडल पदाधिकारी पंचायत से लेकर शहर तक अपने-अपने निर्धारित मार्ग में लगे हैं. आमलोगों को जागरूक करने के लिए मोबाइल मैसेज की तैयारी चल रही है. जगह-जगह कला जत्था गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है. बुधवार की सुबह 11 बजे नेहरू स्टेडियम से छात्र-छात्राओं की साइकिल रैली निकाली गयी. साइकिल रैली को हरी झंडी डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दिखायी. मौके पर डीडीसी विवेकानंद झा, विशेष कार्य पदाधिकारी रविंद्र कुमार दिवाकर,
डीपीआरओ कन्हैया कुमार मौजूद थे. साइकिल रैली बैनर, पोस्टर, टोपी के साथ लोहिया चौक, नाका छह, डीएमसीएच रोड, कर्पूरी चौक, बेंता, लहेरियासराय टावर होते हुए लोहिया चौक से नेहरू स्टेडियम पहुंची. श्रृंखला को आकर्षक बनाने के लिए फैंसी क्रिकेट के आयोजन की तैयारी भी चल रही है. तैयारी को लेकर ऑनलाइन समीक्षा भी मुख्यालय से लगातार की जा रही है.
