दरभंगा : नीलाम पत्र वादों में 13 देनदारों के विरूद्ध ऋण राशि वसूली के लिए कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष को वारंट नोटिस तामिला करा दिया गया है. वरीय उपसमाहर्ता सह नीलाम पत्र पदाधिकारी रमेश चंद्र चौधरी ने बताया कि वारंट नीलाम पत्र न्यायालय से जारी किया गया है. आठ लाख से उपर के एक, सात लाख से उपर के एक, छह लाख से उपर के चार, पांच लाख से उपर के दो, चार लाख से उपर के दो, तीन लाख से उपर के दो, दो लाख से उपर के एक ऋणी के खिलाफ वारंट है.
उन्होंने बताया कि एक करोड़ के लगभग सरकार राशि एक ही प्रखंड में बकाया है. ऋणियोंमें कुशेश्वरस्थान के जितेंद्र कुमार राय, मनोज कुमार राय, सुभाष कुमार राय, वसीम अकरम, अमरेंद्र कुमार सदा, राज कुमार पासवान, जगन्नाथ साह, भिखारी राय, राम उदगार राय, प्रहलाद राय, फुलेश्वरर दास, श्याम नंदन यादव, पुलिंद्र पासवान शामिल हैं.
