Darbhanga News: चावल देने के नाम पर नौ लाख 42 हजार की ठगी, साइबर थाना में मामला दर्ज

Darbhanga News: साइबर अपराधियों ने पंजाब के मेगा सिटी निवासी सजल गोयल से नौ लाख 42 हजार रुपये की ठगी कर ली.

Darbhanga News: दरभंगा. साइबर अपराधियों ने पंजाब के मेगा सिटी निवासी सजल गोयल से नौ लाख 42 हजार रुपये की ठगी कर ली. मामले को लेकर उनकी ओर से साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. आवेदन में कहा गया है कि वह एक ट्रेडिंग कंपनी चलाते हैं. इस फर्म से चावल का कारोबार करते हैं. कारोबार को लेकर ही उनकी फेसबुक के मैसेंजर के माध्यम से दिनेश प्रसाद नाम के एक व्यक्ति से बातचीत होती रहती थी.उनकी ओर से चावल की खरीद के लिए एक सूचना फेसबुक पर डाली गयी. इसके बाद वाट्सएप पर भी उनकी बातचीत दिनेश प्रसाद से शुरू हो गयी. उससे चावल उपलब्ध कराने की बात हुई. दिनेश ने एक कंपनी का नाम बताकर चावल देने के नाम पर उनसे नौ लाख 42 हजार रुपये विभिन्न खाता में ले लिया. चावल नहीं मिलने पर उस कंपनी के मालिक से संपर्क करने पर उन्हें पता चला कि इस नाम का कोई व्यक्ति वहां नहीं है. उन्हें अहसास हो गया कि वह ठगी के शिकार हो गये है. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना नेशनल साइबर क्राइम को दी गयी और साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRABHAT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >