छह सूत्री मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन

जगदीशपुर : नौतन प्रखंड परिसर में प्रखंड के वार्ड सदस्यों की बैठक बुधवार को हुई. जिसके बाद एक शिष्टमंडल ने बीडीओ कृष्णा राम को छह सूत्री मांगों संबंधी एक ज्ञापन सौंपा गया. वार्ड सदस्य संघ की अध्यक्षा तैरून नेशा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में आवास योजना की द्वितीय और तृतीय किस्त भुगतान की […]

जगदीशपुर : नौतन प्रखंड परिसर में प्रखंड के वार्ड सदस्यों की बैठक बुधवार को हुई. जिसके बाद एक शिष्टमंडल ने बीडीओ कृष्णा राम को छह सूत्री मांगों संबंधी एक ज्ञापन सौंपा गया.

वार्ड सदस्य संघ की अध्यक्षा तैरून नेशा ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में आवास योजना की द्वितीय और तृतीय किस्त भुगतान की जाये.
मनरेगा में मिट्टी भराई जेसीबी मशीन से बंद करायी जाय, उत्तर तेल्हुआ पंचायत में खाली उप मुखिया के पद पर चुनाव कराने समेत अन्य मांगे शामिल हैं. इस मौके पर लालबाबू यादव, मैनुद्दीन मंसूरी, तपसी चौधरी, महेंद्र यादव, दीनानाथ सहनी, रामचंद्र बैठा समेत अन्य मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >