बेहतर कार्य के लिए सदर के कर्मियों को डीडीसी ने किया पुरस्कृत
इंदिरा आवास योजना को ससमय अपलोड कर कमाया नाम
दरभंगा : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की ओर से सदर प्रखंड में कार्यरत कार्यपालक सहायक मो इक़बाल अहमद एवं अल्ताफ मसूद को एक्सीलेंस इन परफॉरमेंस अवार्ड जिला के उप-विकास आयुक्त विवेकानंद झा द्वारा पुरस्कृत किया गया. इन दोनों कार्यपालक सहायकों ने जिला के सभी 18 प्रखंडों मे सदर प्रखंड का इंदिरा आवास (आवास सॉफ्ट) कार्य पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निष्पादित किया.इन्होंने अपूर्ण इंदिरा आवास को ससमय आवास सॉफ्ट पर अपलोड किया.
बिहार सरकार के दिशा-निर्देश का पालन करते हुए सत्तर प्रतिशत डाटा को आवास सॉफ्ट पर अपलोड किया. इस अपूर्ण इंदिरा आवास को आवास सॉफ्ट पर पूर्ण कराने के लिए सदर प्रखंड के इन दोनों कार्यपालक सहायकों को प्रखंड विकास पदाधिकारी गंगा सागर सिंह, प्रखंड के सभी ग्रामीण आवास सहायक एवं ग्रामीण आवास लेखापाल ने साधुवाद दिया है.
