पंडौल : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर के बाबा उग्रनाथ स्थान परिसर स्थित काली मंदिर में श्री श्री 108 परमहंस कलना बाबा की जयंती महोत्सव मनाया गया़ इस दिन को आध्यात्मिक संस्कार जागृति दिवस के रूप में मनाया गया़ काली मंदिर में स्व. श्याम सुन्दरानन्द नाथ उपनाम बैताल बाबा के सुपुत्र, व्यवस्थापक, संरक्षक सह पुजारी अखिलेश बाबा उर्फ ज्योतिश्वरानन्द नाथ के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण, हनुमान चालीसा पाठ, रामचरितमानस पाठ, दुर्गा पाठ व गिरिजा पाठ का आयोजन किया गया़
पुलिस कर रही हर पहलू की पड़ताल रोते िबलखते परिजन कलना बाबा की मनी जयंती
पंडौल : प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर के बाबा उग्रनाथ स्थान परिसर स्थित काली मंदिर में श्री श्री 108 परमहंस कलना बाबा की जयंती महोत्सव मनाया गया़ इस दिन को आध्यात्मिक संस्कार जागृति दिवस के रूप में मनाया गया़ काली मंदिर में स्व. श्याम सुन्दरानन्द नाथ उपनाम बैताल बाबा के सुपुत्र, व्यवस्थापक, संरक्षक सह पुजारी अखिलेश […]

इस अवसर पर भवानीपुर पंचायत के पूर्व मुखिया जीवछ यादव ने कहा कि वर्तमान में जो कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित होती हैं, वह अत्यंत ही सराहनीय है़ उन्होंने कलना बाबा की देन की चर्चा करते हुए इस तरह के आयोजन को आध्यात्मिकता की ओर आम जन मानस के झुकाव होने की संभावना जतायी़ वहीं मुखिया रूद्रकांत झा ने कहा कि समय-समय पर ऐसे धार्मिक आयोजन होने से देव स्थल में रौनक बनी रहती है़
लोगों की आस्था का केंद्र बना यह उग्रनाथ धाम इन आयोजनों से और भी जीवंत हो उठता है़ उन्होंने बाबा उग्रनाथ परिसर में आयोजित होने वाले सभी आयोजनों में हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया़ मौके पर वैद्यनाथ झा, रामअवतार झा, विमल झा, विश्वंभर झा, टीएन बाबा, किशोरी दास, मनोज झा, मुरारी झा, अमर झा, ऋषि झा, बिट्टु झा, अशोक झा, मिहिर
कुमार झा, लक्ष्मेश्वर झा, वशिष्ट झा व पितांबर झा सहित दर्जनों भक्तगण उपस्थित थे़
उग्रनाथधाम में कार्यक्रम का आयोजन
दुर्गा व गिरिजा पाठ से माहौल भक्तिमय