हादसे में मोतिहारी के दो सब्जी व्यवसािययों की मौत

अहले सुबह फोर लेन पर हीरा पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना कोबी बेचने आ रहे थे दरभंगा गाड़ी छोड़कर फरार हो गया चालक दो घंटे तक गाड़ी में पड़ी रही लाश सुबह होने पर चला घटना का पता दरभंगा : एनएच 57 पर हीरा पेट्रोल पंप के निकट रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना […]

अहले सुबह फोर लेन पर हीरा पेट्रोल पंप के पास हुई दुर्घटना

कोबी बेचने आ रहे थे दरभंगा
गाड़ी छोड़कर फरार हो गया चालक
दो घंटे तक गाड़ी में पड़ी रही लाश
सुबह होने पर चला घटना का पता
दरभंगा : एनएच 57 पर हीरा पेट्रोल पंप के निकट रविवार की अहले सुबह सड़क दुर्घटना में दो व्यवसायियों की मौत हो गयी. मृतक व्यवसायी पूर्वी चंपारण के पहाड़पुर थाना के नोनया गांव रहने वाले थे. दोनों व्यवसायी पूर्वी चंपारण से कोबी बेचने दरभंगा आ रहे थे. इसी दौरान दुर्घटना हो गयी. मृतकों में राधा प्रसाद का 25 वर्षीय पुत्र नगीना प्रसाद तथा भरत प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार शामिल है. पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है.
नगीना कुमार अपने पिकअप बीआर 05 जीए 762 पर कोबी लेकर रमेश के साथ दरभंगा आ रहा था. हीरा पेट्रोलियम के निकट किसी भारी वाहन से पिकअप की टक्कर हो गयी. पिकअप का बायां भाग क्षतिग्रस्त हो जाने से नगीना एवं रमेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पिकअप चालक वहां से भाग निकला. घटना के करीब डेढ़ घंटे तक गाड़ी सड़क किनारे पड़ी रही. अंधकार एवं सड़क सुनसान रहने के कारण किसी की नजर उस पर नहीं पड़ी. सुबह होने पर जब गांव वाले शौच के लिए निकले तब घटना की जानकारी मिली. स्थानीय लोगों ने मब्बी पुलिस को सूचना दी. ओपी अध्यक्ष कुंदन कुमार वहां पहुंचे. इस दौरान करीब दो घंटे तक लाश गाड़ी में पडी रही. पुलिस को गाड़ी से शव निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. मृतक के जेब से मिले मोबाइल उसके परिजनों को सूचना दी गयी. दोपहर में मृतकों के परिजन दरभंगा पहुंचे. उधर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >