लॉटरी खेलते सात जुआरी गिरफ्तार सफलता. तीन बाइक व छह मोबाइल जब्त

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मोहल्ला स्थित केला गाछी में पुलिस ने छापेमारी कर 67 हजार 140 रूपये के साथ एक नंबरी लॉटरी खेलने वाले सात जुआरी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नकदी के अलावा तीन बाइक, एक साइकिल, तीन दीवाल घड़ी, दो दर्जन कॉपी, आधा दर्जन कलम, पांच कैलकुलेटर, कई […]

दरभंगा : नगर थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर मोहल्ला स्थित केला गाछी में पुलिस ने छापेमारी कर 67 हजार 140 रूपये के साथ एक नंबरी लॉटरी खेलने वाले सात जुआरी को गिरफ्तार किया है. इनके पास से नकदी के अलावा तीन बाइक, एक साइकिल, तीन दीवाल घड़ी, दो दर्जन कॉपी, आधा दर्जन कलम, पांच कैलकुलेटर, कई दर्जन लॉटरी टिकट, एक नंबर कूपन, कई पर्ची, तास, छह मोबाइल, कोरेक्स दवा, मुहर के अलावा किनिया निर्मित 20 रुपये का सिक्का पुलिस ने बरामद किया है.

इनकी हुई गिरफ्तारी : गिरफ्तार लोगों में विवि थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी निवासी स्व विश्वनाथ पूर्वे के पुत्र जगन्नाथ पूर्वे,लड्डू मल के पुत्र महेश कुमार, नगर थाना क्षेत्र के जीतूगादी मुहल्ला निवासी स्व विश्वनाथ सहनी के पुत्र गोपाल सहनी, इमलीघाट गुल्लोबाड़ा के शंभु साह के पुत्र निर्मल साह, शिवाजीनगर मोहल्ला के रामवृक्ष सहनी के पुत्र गुड्डू सहनी, जीतूगाछी के हीरा साह के पुत्र अमरनाथ साह एवं भगत सिंह चौक के मो युसूफ का पुत्र मो एजाज शामिल है.
लूट मामले की जांच में मिला अड्डा
एसडीपीओ दिलनवाज अहमद ने बताया कि दो दिन पूर्व शिवाजीनगर मुहल्ले में एक व्यवसायी के मुंशी से हुई लूट के मामले में अपराधियों की खोजबीन कर रहे थे. इसी क्रम में उन्हें सूचना मिली कि केलागाछी में एक नंबरी जुआ का अड्डा है जो वर्षों से चलाया जा रहा है.
पुलिसवालों ने खरीदा टिकट:
बुधवार को उन्होंने सादे लिवास में कुछ पुलिस वालों को भेजकर रैकी की. कुछ पुलिस कर्मी सादे लिवास में वहां से एक नंबरी टिकट खरीदने के लिए पैसा भी लगाया. इस सूचना के बाद एसडीपीओ श्री अहमद ने विवि सदर समेत कई थाने के पुलिस कर्मियों की टीम बनाकर वहां छापेमारी की. टीम में दंगा निरोधक प्रभारी जनार्दन शर्मा भी शामिल थे.
उन्होंने बताय कि पकड़े गये सातों जुआरियों से 67 हजार एक सौ सत्तर रुपये के अलावे जुआ में प्रयुक्त होने वाले सभी सामान बरामद किया गया है.
जुआरियों से छह मोबाइल पकड़े गये थे. लेकिन दो मोबाइल को ही जुआरी अपना स्वीकार कर रहे हैं.
भाग निकले दो जुआरी : छापेमारी के दौरान पुलिस पूरी तरह सतर्क थी. बावजूद दो जुआरी उन्हें चकमा देकर भाग निकले. इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत है.
सरगना पकड़ से बाहर : इस धंधे का सरगना अभी तक पुलिस पकड़ से बाहर है. पकड़े गये जुआरियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.
चोटिल हुए एसडीपीओ
जुआरियों को खदेड़कर पकड़ने के दौरान एसडीपीओ श्री अहमद चोटिल हो गये. उनके बांये पैर में चोट आयी है.
नालों पर अतिक्रमण करने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >