ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवा वरदान

प्रशिक्षण. ग्रामीण क्षेत्र में गये पीजी डॉक्टर दरभंगा : डीएमसीएच के प्रभारी प्राचार्य डॉ चितरंजन राय ने बुधवार को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर अस्पताल के लिए डॉक्टरों की टीम को बस से झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभारी प्राचार्य डॉ राय ने बताया कि यह व्यवस्था 16 सालों से बंद थी. इस व्यवस्था के चालू होने […]

प्रशिक्षण. ग्रामीण क्षेत्र में गये पीजी डॉक्टर

दरभंगा : डीएमसीएच के प्रभारी प्राचार्य डॉ चितरंजन राय ने बुधवार को समस्तीपुर जिला के कल्याणपुर अस्पताल के लिए डॉक्टरों की टीम को बस से झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रभारी प्राचार्य डॉ राय ने बताया कि यह व्यवस्था 16 सालों से बंद थी. इस व्यवस्था के चालू होने से अब ग्रामीण क्षेत्रों में पीजी डॉक्टरों का प्रशिक्षण और डीएमसीएच के डॉक्टरों की सेवा मिल सकेगा. यह सेवा वाहन के अभाव में ठप थी. इसको लेकर मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से कई बार आपत्ति जतायी है.
उन्होंने कहा कि मेडिकल टीम गनौली, पंचोभ और सोनकी के स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर मरीजों की जांच पड़ताल के साथ मुफ्त जांच, दवा और उपचार करेगी. नवजात शिशुओं से लेकर छह साल के आयु के बच्चों को वैक्सीन या टीका भी लगाया जायेगा. इसके लिए डॉक्टरों की टीम का हरेक जगह जाने के लिए रोस्टर बनाया गया है. वाहन की सेवा एजेंसी के माध्यम से ली गयी है. ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के संचालन से पीजी डॉक्टरों को प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा. इस मौके पर डॉ प्रभात लाल, प्रेम कुमार शर्मा, डॉ एसके झा, डॉ हेमंत कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >