सहमति . पानी के अभाव में बंद था एमडीएम
समस्या हो तो 182 नंबर पर करें कॉल
दरभंगा : आरपीएफ की ओर से चलाये जा रहे उन्नयन सप्ताह के तहत मंगलवार को दरभंगा जंकशन पर जागरूकता अभियान चलाया गया. इंस्पेक्टर अजय प्रकाश के नेतृत्व में अधिकारी व जवानों ने दरभंगा से खुलने तथा गुजरनेवाली सभी ट्रेनों में यात्रियों को जागरूक करते हुए बताया कि कहीं भी सफर के दौरान किसी तरह की समस्या हो तो 182 नंबर पर आरपीएफ को सूचित करें. तत्काल समस्या के निदान के लिए आरपीएफ प्रस्तुत होगा.
इस नजरिये से यात्रियों के बीच पम्पलेट का वितरण भी किया गया. सामान्य, महिला तथा विकलांग बोगियों पर विशेष फोकस रहा. इस दौरान लाउड हेलर के माध्यम से यात्रियों को जानकारी दी गयी. बिहार संपर्क क्रांति से लेकर शाम में खुलनेवाली गंगासागर एक्सप्रेस तक में यह अभियान चलाया गया.
