तैयारी पूरी, भगवान अनंत का पूजन आज

बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ी भीड़ दरभंगा : भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर भगवान अनंत की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 सितंबर को श्रद्धालु परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद नया अनंत धारण करेंगे. पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बुधवार को बाजार में खूब चहल-पहल नजर […]

बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी को उमड़ी भीड़

दरभंगा : भाद्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी पर भगवान अनंत की पूजा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. 15 सितंबर को श्रद्धालु परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना करेंगे. इसके बाद नया अनंत धारण करेंगे. पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर बुधवार को बाजार में खूब चहल-पहल नजर आयी. विशेषकर अनंत की दुकान पर खरीदारों की भीड़ देर शाम तक जुटी रही. फल बाजार में भी रौनक बनी रही. भक्तों ने पूजा के लिए सामान खरीदे.
उल्लेखनीय है कि भगवान विष्णु की उपासना उनके अनंत रूप में करने की परंपरा है. इसके तहत श्रद्धालु शुद्ध रेशे से तैयार अनंत की पूजा-अर्चना करते हैं. उसमें प्राण-प्रतिष्ठा कर पुरूष दाहिने तथा महिला बांये बांह पर उसे बांधते हैं. क्षीरसागर के मंथन से भगवान अनंत के प्राकट‍्य को लेकर इस पूजन में भी क्षीर मंथन करने की परंपरा है. पहले प्रत्येक घर पर प्राय: यह पूजा होती थी. अब मुहल्लों में घर विशेष तथा मंदिरों पर इसकी पूजा-अर्चना की जाती है.
आसपास के लोग उसी पूजा में समिल्लित होते हैं. पहले पुराने अनंत की पूजा होती है. इसके पश्चात नये अनंत का पूजन होता है. बता दें कि श्रद्धालु सालों भर इसे बांह पर बांधकर रखते हैं. मान्यता है कि इसे धारण करने वाले कभी संकट में नहीं पड़ते. अगर पड़ते हैं तो भगवान उनकी मदद करते हैं. इस पूजन के लिए श्रद्धालुओं ने अनंत खरीदे. प्रसाद में खीरा की प्रधानता को लेकर इसके भाव चढ़े रहे. 40 से 50 रूपये किलो खीरा बिका. वहीं चार से छह रूपये प्रति पीस अनंत मिल रहा था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >