जाले : सीपीआई अंचल परिषद की बैठक सोमवार को करवा मध्य विद्यालय के परिसर में प्रो. शब्बीर अहमद बेग की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रदेश में दलितों पर हो रहे कथित अत्याचार पर चिंता व्यक्त की गई. अत्याचार के विरुद्ध सरकार की आंखें खोलने के लिए सर्वसम्मति से 30 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन का निर्णय लिया गया. बैठक के दौरान सदस्यों को बताया गया कि पार्टी का जिला सम्मेलन 23 और 24 नवंबर को स्थानीय काजी अहमद डिग्री काॅलेज परिसर में होगा. इसके लिए परिषद् के सदस्यों के बीच दायित्वों का बंटवारा किया गया. बैठक में खेत मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार साह, अंचल सचिव हरेश कुमार सिंह, जिला प्रभारी गोपाल प्रसाद सिंह, किसान नेता रामप्रवेश चौधरी, सहायक अंचल सचिव कमरुज्जमा उर्फ लाल साहेब, रामस्नेही मुखिया, सुनील राम सहित अंचल परिषद के कई सदस्य एवं कार्यकर्ता मौजूद थे.
बैठक में दलित अत्याचार के विरुद्ध आंदोलन का निर्णय
जाले : सीपीआई अंचल परिषद की बैठक सोमवार को करवा मध्य विद्यालय के परिसर में प्रो. शब्बीर अहमद बेग की अध्यक्षता में हुई. इसमें प्रदेश में दलितों पर हो रहे कथित अत्याचार पर चिंता व्यक्त की गई. अत्याचार के विरुद्ध सरकार की आंखें खोलने के लिए सर्वसम्मति से 30 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन […]
