दरभंगा : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी अवैध शराब की तस्करी जारी है. इसी क्रम में रांची से दरभंगा आने वाली न्यू चंद्रलोक बस से पुलिस ने 82 बोतल विदेशी शराब बरामद की है. रॉयल स्टैग ब्रांड के सभी बोतल को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. बताया जा रहा है कि एएसपी दिलनवाज अहमद को बस से शराब लाए जाने की सूचना मिली थी. उसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम बनाकर बस को रोका और तलाशी के दौरान 82 विदेशी शराब की बोतलों को बरामद किया.
जानकारी के मुताबिक शराब के साथ पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया गया है जो हजारीबाग झारखंड का रहने वाला बताया जा रहा है.वहीं दूसरी ओर बाकी लोग दरभंगा के रहने वाले बताये जा रहे हैं. मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर रही है.
