भगवानपुर स्टेशन पर रुकेगी पवन एक्सप्रेस

13 सितंबर से छह महीने के लिए शुरू हो रहा ठहराव दरभंगा : लोकमान्य तिलक टर्मिनल जानेवाली पवन एक्सप्रेस अब भगवानपुर स्टेशन पर भी रूकेगी. आगामी 13 सितंबर से यह ठहराव आरंभ होगा. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार रजक के अनुसार यात्रियों की सुविधा के मदे्दनजर रेलवे ने यह निर्णय लिया […]

13 सितंबर से छह महीने के लिए शुरू हो रहा ठहराव

दरभंगा : लोकमान्य तिलक टर्मिनल जानेवाली पवन एक्सप्रेस अब भगवानपुर स्टेशन पर भी रूकेगी. आगामी 13 सितंबर से यह ठहराव आरंभ होगा. पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी अरविंद कुमार रजक के अनुसार यात्रियों की सुविधा के मदे्दनजर रेलवे ने यह निर्णय लिया है. इसके तहत पवन एक्सप्रेस का अप एवं डाउन दिशा में 13 सितंबर से अगले छह महीने तक के लिए दो-दो मिनट का प्रयोगिक ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है.
विदित हो कि गाड़ी संख्या 11061/11062 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल पवन एक्सप्रेस का भगवानपुर स्टेशन पर ठहराव पूर्व में ही प्रदान किया जा चुका है. यहां स्पष्ट कर दें कि दरभंगा से पवन एक्सप्रेस नित्य चलती है, लेकिन सप्ताह में तीन दिन इसका परिचालन 11065 व 11066 नंबर से होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >