वैवाहिक समारोह में पहुंचे लोजपा सांसद ने मुख्यमंत्री को घेरा

दरभंगा : लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा ध्यान शराब बंदी पर लगा दिया है. इस मुद्दे को हाइलाइट करने के फेर में ऐसा लगता है जैसे उन्हें कानून की कोई चिंता नहीं रह गयी हो. पूरे प्रदेश में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. […]

दरभंगा : लोजपा संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरा ध्यान शराब बंदी पर लगा दिया है. इस मुद्दे को हाइलाइट करने के फेर में ऐसा लगता है जैसे उन्हें कानून की कोई चिंता नहीं रह गयी हो. पूरे प्रदेश में अपराधी तांडव मचा रहे हैं. डाक्टर, इंजीनियर, छात्र, व्यवसायी कोई सुरक्षित नहीं हैं. सूबे का प्राय: कोई ऐसा जिला नहीं बचा है, जहां कोई बड़ी घटना नहीं हुई हो.

बुधवार को यहां एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस के साथ यहां पहुंचे श्री पासवान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने प्रदेश सरकार को अपराध पर भी ध्यान देने की सलाह दी. इधर पार्टी जिलाध्यक्ष गगन कुमार झा के नेतृत्व में दर्जनों वाहनों के साथ उनकी आगवानी की गयी. सैदनगर स्थित पेट्रौल पम्प पर चिराग पासवान तथा मब्बी पर पशुपति पारस का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. मौके पर डॉ भारतेंदु कुमार, आनंद चौधरी, राजीव पाठक, राकेश झा, आशुतोष, राजू पासवान, मुकेश कौशल, नवल विकास, रोहित कुमार, नीलकमल सिंह, मुकेश पासवान आदि प्रमुख थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >