गौड़ विसर्जन के बाद आज करेंगी व्रत खंडित
दरभंगा : पति की स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना के साथ रविवार को विवाहिताओं ने तीज का उपवास रखा. पूरे दिन और पूरी रात निर्जला व्रत किया. सोमवार को गौड़ विसर्जन के पश्चात व्रत खंडित करेंगी.
रविवार की सुबह विवाहिताओं ने स्नान आदि से निवृत होने के पश्चात नये परिधान धारण किये. नख-सिख श्रृंगार किया. इसके पश्चात टोली में बैठकर देवाधिदेव महादेव तथा पार्वती का प्रतीक बनाकर परंपरा के अनुरूप उनका पूजन किया. पुरोहित ने पूजन के पश्चात कथा पाठ किया. पूरे मनोयोग से व्रतियों ने कथा का श्रवण किया. इस दौरान परंपरागत गीत का गायन भी चलता रहा. उल्लेखनीय है कि
पति की सलामती के लिए महिलाएं 24 घंटे का निर्जला उपवास इस मौके पर रखती हैं.
