नेपाल, बंगाल व दिल्ली से लायी जा रही शराब खुलासा. रेल को कारोबारियों ने बनाया माध्यम

आये दिन ट्रेनों से हो रही शराब की बरामदगी महिलाएं भी हैं शामिल दरभंगा : जिले में बाहर से शराब की सप्लाइ हो रही है. वैसे तो देश के विभिन्न हिस्सों जहां शराब खुलेआम मिलता है, वहां से शराब की खेप मंगवाई जा रही है, लेकिन सबसे अधिक नेपाल, बंगाल व दिल्ली से इसकी आपूर्ति […]

आये दिन ट्रेनों से हो रही शराब की बरामदगी
महिलाएं भी हैं शामिल
दरभंगा : जिले में बाहर से शराब की सप्लाइ हो रही है. वैसे तो देश के विभिन्न हिस्सों जहां शराब खुलेआम मिलता है, वहां से शराब की खेप मंगवाई जा रही है, लेकिन सबसे अधिक नेपाल, बंगाल व दिल्ली से इसकी आपूर्ति की जा रही है. सड़क मार्ग के बाद रेलवे में इसके खिलाफ बढ़ी सख्ती से पकड़े जा रहे दारू के खेप इसका प्रमाण दे रहे हैं. आरपीएफ व जीआरपी अब तक जितनी भी बरामदगी की है, उसमें अधिकांश इन्हीं क्षेत्रों से लायी गयी थी. आरपीएफ व जीआरपी के द्वारा अब तक हुई शराब की बरामदगी की फेहरिस्त में बुधवार को एक और नया मामला जुड़ गया.
पार्सल व सब्जी कारोबार की आड़ में गोरखधंधा
यहां उक्त तीनों स्थलों से आनेवाली ट्रेनों से शराब अपेक्षाकृत अधिक बरामद हो रही है. इसमें नई दिल्ली से आनेवाली स्वतंत्रता सेनानी, बंगाल की ओर से आनेवाली गंगासागर एक्सप्रेस तथा जयनगर से आनेवाली ट्रेनें प्रमुख हैं. वैसे इनके अतिरिक्त भी अन्य गाड़ियों से यह बरामद हो रहा है.
आलम यह है कि पार्सल के सामान के नीचे छिपाकर भी इसे मंगवाया जा रहा है. सब्जी का कारोबार करनेवाले भी इस धंधे में संलिप्त हैं. पार्सल से लहेरियासराय में जहां दो लोगों को इस मामले में पकड़ा गया था. वहीं आरपीएफ ने सीतामढ़ी की एक महिला कारोबारी को गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >