सफाई को ले संतुष्ट हैं वार्ड- 13 के लोग

शहर के वार्ड 13 के लोग साफ-सफाई को ले संताेष जताते हैं. हालांकि नाला उड़ाही व स्ट्रीट लाइट को लेकर नाराजगी जतायी.यहां बंदरों का आंतक है. पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं है. दरभंगा : नगर निगम के वार्ड नंबर 13 की साफ-सफाई की व्यवस्था पर लोगों ने जहां संतोष जाहिर किया, वहीं नाला उड़ाही एवं पेयजल […]

शहर के वार्ड 13 के लोग साफ-सफाई को ले संताेष जताते हैं. हालांकि नाला उड़ाही व स्ट्रीट लाइट को लेकर नाराजगी जतायी.यहां बंदरों का आंतक है. पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं है.

दरभंगा : नगर निगम के वार्ड नंबर 13 की साफ-सफाई की व्यवस्था पर लोगों ने जहां संतोष जाहिर किया, वहीं नाला उड़ाही एवं पेयजल को लेकर असंतोष नजर आया. कटहलबाड़ी भंडार चौक से उत्तर, बेला मोड़, कंगवा गुमती से पश्चिम रेलवे लाईन, इंस्पेक्टर कॉलोनी, एमएलएसएम कॉलेज व कॉलेज के बगल से गुजरनेवाली सड़क से पूरब बढईटोला आदि मुहल्ला इस वार्ड में आता है. वार्ड में करीब 4000 मतदाता हैं.
पेयजल, नाला उड़ाही, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था को लेकर लोग असंतुष्ट हैं. नाला उड़ाही को लेकर लोगों का कहना है कि कई बड़ा नाला वार्ड में है. नाला की उड़ाही को लेकर उचित ध्यान नहीं दिया जाता है. पेयजल को लेकर कुछ लोगों ने कहा कि जहां चापाकल की व्यवस्था होनी चाहिये वहां नहीं दी गयी है. कुछ कलों से पीने लायक पानी नहीं आ रहा है. मोहल्लावासी बंदरों से अलग आतंकित हैं.
समय-समय पर होती है नाले की सफाई
पार्षद निशा कुमारी ने कहा कि नाले की समय-समय पर सफाई करवाई जाती है. लोग अपने कैंपस में छुट्टी के दिन कर्मचारी से काम करवाया होगा तो हो सकता है. पैसे की मांग की होगी. शिकायत मिलने पर इस मसले को देखुंगी. वहीं पेयजल की उचित व्यवस्था होने की उन्होंने बात कही. कचरे के संबंध में कहा कि निगम की ओर से कचा उठाने में गाड़ी देरी करती है. डस्टबीन भरे रहने के कारण कचरा बाहर गिर जाता है. डस्टबीन से कचरा निकाला जाये तो समस्या नहीं होगी.
नाला उड़ाही पर जताया असंतोष
साफ-सफाई अच्छा है. बिहारी गली के बगल वाले नाले की स्थिति बहुत ही खराब है. इसके लिए तीन से चार बार पार्षद को कहा जाता है तब एक बार सुनती हैं. वहीं सफाई करनेवाले कर्मचारी बिना पैसा लिये साफ करने को तैयार नहीं होता है. ओवरब्रीज पर लाईट नहीं जलने से अंधेरा बना रहता है.
सुरेश कुमार, कटहलबाड़ी
वार्ड के सभी काम पर असंतोष पर कहा कि पार्षद अपने कुछ चिह्नित व चुनिंदा लोगों को ही नगर निगम की सुविधा उपलब्ध कराती है. वार्ड में अंधेरा का साम्राज्य है. जिस स्थान पर चापाकल की आवश्यकता है. वहां ध्यान देना जरुरी नहीं समझा जाता है. नाला उड़ाही की उचित व्यवस्था नहीं है. नाला सफाई पर ध्यान नहीं दिया जाता है.
राजीव सिंह
सभी काम ठीक है, लेकिन कचरा लोग जहां-तहां नहीं फेंके. इसके लिए पार्षद को जागरुकता लाने की पहल करनी होगी. साफ-सफाई करने के बावजूद दूसरों के गेट के आगे कचरा फेकने से लोग गुरेज नहीं करते.
प्रमोद कुमार गुप्ता
रेणु देवी ने कहा कि साफ-सफाई हो रही है. सड़कों पर रोशनी की और बेहतर व्यवस्था होनी चाहिये.
दिवानीतकिया मोहल्ला के अनंत कुमार पार्षद के कार्यों पर संतोष जाहिर किया. कहा कि अन्य वार्डों की अपेक्षा इस वार्ड में बेहतर काम हो रहा है.
शोभा देवी डोर-टू-डोर कूड़ा उठाव सहित अन्य कामों को
अच्छा बतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >