दरभंगा : कम दाम में मिलने वाले गरीबों के अनाज को डीलर खुलेआम बेच रहा है. यह सूचना मिलने के बाद भी जिला स्तर के पदाधिकारी कार्रवाई करना तो दूर, उसकी जानकारी भी लेना मुनासिब नहीं समझते. ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है. विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ स्थित हरिचंदा गांव निवासी राज साह वार्ड नंबर 28 के डीलर नन्हकी महतो से दो बोरा अंत्योदय योजना का चावल खरीदकर जा रहा था.
अंत्योदय का चावल ले जाते पकड़ाया
दरभंगा : कम दाम में मिलने वाले गरीबों के अनाज को डीलर खुलेआम बेच रहा है. यह सूचना मिलने के बाद भी जिला स्तर के पदाधिकारी कार्रवाई करना तो दूर, उसकी जानकारी भी लेना मुनासिब नहीं समझते. ऐसा ही एक मामला शनिवार को सामने आया है. विशनपुर थाना क्षेत्र के पंचोभ स्थित हरिचंदा गांव निवासी […]

वार्ड पार्षद मुन्ना खां ने चावल के बोरा सहित राजा साह को पकड़ा. साथ ही एसडीओ गजेंद्र प्रसाद सिंह को सूचना दी. पार्षद मुन्ना ने कहा कि वह अपने मोबाइल नंबर 9934251770 से एसडीओ के सरकारी मोबाइल नंबर 9473191319 पर कई बार फोन लगाया. मुन्ना ने कहा कि कई बार फोन करने पर एसडीओ साहब खुद आने का भरोसा दिये. लेकिन वे नहीं आये. दो-तीन घंटा तक इंतजार करने के बाद खरीददार राजा साह से एक लिखित कागजात लेकर छोड़ दिये.
उक्त कागजात पर गंगा ने लिखा है कि 12 सौ रुपये में वार्ड नंबर 28 के डीलर नन्हकी महतो से चावल खरीदा है. इधर एसडीओ श्री सिंह ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी. कहा कि इस बाबत एमओ को निर्देशित भी किया गया था कि चावल के बाबत जांच कर लहेरियासराय थाने में मामला दर्ज करायें. उन्होंने कहा कि अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर डीएमसीएच में उनकी तैनाती थी. इस वजह से वे नहीं जा सके थे, लेकिन मामला एक क्विंटल चावल का जरूर था.
एसडीओ ने एमओ को दिया कार्रवाई का निर्देश