व्यवसायी की मौत

दरभंगा : लूट के दौरान अपराधियों की गोली से घायल व्यवसायी विनोद स्वाइका की शनिवार शाम एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी. वह छह दिन से जीवन और मौत से जूझ रहे थे. आठ अगस्त की शाम अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. सिर में गोली लगने से […]

दरभंगा : लूट के दौरान अपराधियों की गोली से घायल व्यवसायी विनोद स्वाइका की शनिवार शाम एक निजी अस्पताल में मौत हो गयी. वह छह दिन से जीवन और मौत से जूझ रहे थे. आठ अगस्त की शाम अपराधियों ने गोली मारकर उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था. सिर में गोली लगने से स्थिति नाजुक थी. डॉक्टरों ने जैसे ही मौत की सूचना दी, यह खबर शहर में आग की तरह फैल गयी. आंदोलन कर रहे लोग भी अस्पताल की ओर भागे. सबसे बुरी स्थिति विनोद की पत्नी, दो बेटियों व मासूम इकलौते पुत्र की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >