जिला प्रभारी मंत्री करेंगे झंडोत्तोलन

दरभंगा : जिले में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर समय निर्धारित कर दी गयी है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला के विभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन की समय सारणी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में बताया कि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सह दरभंगा जिला प्रभारी महेश्वर […]

दरभंगा : जिले में स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन को लेकर समय निर्धारित कर दी गयी है. जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार ने स्वतंत्रता दिवस पर जिला के विभिन्न जगहों पर झंडोत्तोलन की समय सारणी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के बारे में बताया कि बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सह दरभंगा जिला प्रभारी महेश्वर हजारी स्वतंत्रता दिवस पर लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में पूर्वाह्न नौ बज कर पांच मिनट पर झंडाेत्तोलन करेंगे.

झंडोत्तोलन का समय
आयुक्त कार्यालय दरभंगा में 10:00 बजे पूर्वाह्न
पुलिस महानिरीक्षक एवं दरभंगा प्रक्षेत्र कार्यालय 10:15
समाहरणालय परिसर दरभंगा मे 10:35 पूर्वाह्न
अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय सदर दरभंगा 10:35
वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय दरभंगा 10:45
डीडीसी कार्यालय मेें 11:05
जिप दरभंगा में 12:20
पुलिस लाइन मं 12:30
जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि फुटबॉल क्रिकेट प्रदर्शनी मैच नेहरु स्टेडियम में 2 बजे एवं डीएम सीएच आॅडोटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम 6:30 संध्या में होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >